पाटन में 1 फरवरी को होगा माँ परमेश्वरी महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन

पाटन। नगर देवांगन समाज पाटन के तत्वावधान में माँ परमेश्वरी महोत्सव-2026 का आयोजन दिनांक 01 फरवरी 2026, रविवार को देवांगन सामाजिक भवन, पाटन में किया जाएगा। आयोजन का यह 42 वें वर्ष होगा महोत्सव का शुभारंभ प्रातः माँ परमेश्वरी की पूजा से होगा। इसके पश्चात रथ पूजा, शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि स्वागत एवं सम्मान समारोह तथा पुरस्कार वितरण जैसे विविध आयोजन होंगे। समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त होगी।

शुभारंभ एवं अतिथि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं वर्तमान विधायक पाटन भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष देवांगन कल्याण समाज प्रदीप देवांगन करेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप मे पुराणिक राम देवांगन , आशीष वर्मा , श्रीकांत देवांगन , हेमंत देवांगन एवं बलदाऊ भाले उपस्थित रहेंगे।

समापन एवं अतिथि सम्मान समारोह में सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा , पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्णा भाले , ब्लॉक देवांगन समाज के सचिव मोहन देवांगन सहित समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।

पाटन नगर देवांगन समाज के अध्यक्ष राज देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि परमेश्वरी जयंती अवसर पर समाज के गौरव सी जी पी एस सी वर्ष 2025 चयनित का सम्मान एवं समाज के लोग जो अधिकारी कर्मचारी है उनका भी सम्मान समाज करेगा

नगर देवांगन समाज पाटन ने समस्त समाजजनों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *