विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र एवं सचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि शहीद महेंद्रकर्मा बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर के पहले सेवानिवृत कर्मचारी हैं दुष्यंत मेश्राम उच्च श्रेणी लिपिक सामान्य प्रशासन विभाग इसी माह अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण करते हुए सेवानिवृत हो रहे हैं इनका सम्मान करने के लिएछत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष – प्रदीप मिश्र बस्तर वि वि जाकर कुलपति के सचिवालय में कुलपति मनोज कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में उनके साथ मिलकर श्री मेश्राम को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया,,,,

कुलपति मनोज कुमार श्रीवास्तव को 8 जनवरी 2026 को पत्र देकर छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने निवेदन किया था कि सेवानिवृत्त कर्मचारी दुष्यंत मेश्राम को अंतिम कार्य दिवस को ससम्मान बिदाई समारोह आयोजित कर नगदीकरण और सी पी एफ की राशि दिये जाने का अनुरोध किया था l
उक्त अनुरोध / निवेदन को स्वीकार करते हुए कुलपति मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्यंत का सेवानिवृत सम्मान समारोह शनिवार दिनांक 31/01/2026 को पुरवान्ह 11.30 बजे रखा गया है उसी दिन श्री मेश्राम को अर्जित अवकाश नगदीकरण और सी पी एफ की राशि दिये जाने की जानकारी दिये ,
इस अवसर पर कुलपति मनोज कुमार श्रीवास्तव , केजू राम ठाकुर और देव चरण गावडे सहायक कुलसचिव द्वय , प्रदीप मिश्र, एवं , प्यारे लाल यादव , उदय पांडे , सत्य नारागण यादव , शहनाज बेगम , जगदीश नाग , धनसिंग जाटवार, धनपति बघेल, संतोष नामदेव आदि उपस्थित थे उपस्थित सदस्यों ने दुष्यंत को बहुत बहुत बधाई और शुभ कामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये
