- युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता- नंदलाल साहू
पाटन। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी आत्मानंद चौक पाटन से साहू सदन तक युवाओ द्वारा विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। साहू सदन पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर युवाओं का स्वागत किया गया।
साहू समाज की अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा की आरती के साथ महोत्सव की शुरुआत हुआ।

युवा महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक मंच के माध्यम से युवाओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने में अधिक समय नहीं लगता, आवश्यकता है केवल कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास की। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य का पीछा करते रहने का आह्वान किया। साथ ही समाज में बढ़ रहे अंतर्जातीय विवाह पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वजातीय विवाह को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने युवाओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। जब कोई व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है, तो उसके संघर्ष और मेहनत को समझना चाहिए। लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने 18 जनवरी को आयोजित स्व. ताराचंद साहू जयंती महोत्सव एवं सामाजिक सम्मान समारोह में शामिल होने का निवेदन किया।
विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश साहू संघ संगठन सचिव सुनील साहू एवं जिला पंचायत सदस्य कल्पना साहू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रेरक वक्ता डिप्टी कलेक्टर देवेश साहू ने कहा कि विकसित साहू समाज के निर्माण के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। वही आगे समाज बढ़ता है जो नदी की धारा की तरह सतत प्रवाह में रहता है, जबकि ठहरा हुआ समाज प्रगति नहीं कर पाता। उन्होंने टेक्नोलॉजी के युग में युवाओं को सकारात्मक दिशा में सक्रिय रहने, वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में कार्य करने तथा बच्चों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर बल दिया।
डिप्टी कलेक्टर पोलेश्वर साहू ने कहा कि समाज के हित में यथासंभव अच्छे कार्य करने चाहिए। साहू समाज विश्व का एक विशाल समाज है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ाने में आपसी सहयोग आवश्यक है।
डीएसपी राजेश साहू ने कहा कि युवाओं में वह क्रांतिकारी ऊर्जा होती है जो यदि जोश के साथ होश में कार्य करे तो असंभव को भी संभव बना सकती है। उन्होंने युवाओं से स्वयं को कभी कमजोर न समझने की अपील की तथा कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक साहू समाज के प्रतिनिधि हैं, इसके लिए समाज के आयोजनों में युवाओं को आगे आना होगा। समाजहित में कानून के दायरे में रहकर हर संभव सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इनका किया गया सम्मान…….
तहसील साहू संघ पाटन द्वारा परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के अध्यक्ष किशन हिरवानी, तेलीगुंडरा परिक्षेत्र अध्यक्ष रामनारायण साहू, जामगांव-आर परिक्षेत्र अध्यक्ष पारखत साहू, झीट परिक्षेत्र अध्यक्ष गायत्री साहू एवं बेल्हारी परिक्षेत्र अध्यक्ष टेसराम साहू का सम्मान किया गया। साथ ही रक्तदान करने वाले सभी रक्तवींरों का हेलमेट भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने दिया, मंच संचालन सुरेन्द्र साहू ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंद्रिका साहू पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, दिव्या कलिहारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष, अश्वनी साहू जिला महासचिव,दिलीप साहू जिला कोषाध्यक्ष,अशोक साहू पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष,दिनेश साहू जनपद सदस्य,मोनू साहू, पुरण साहू, दुलेश्वर साहू,विमला साहू,भुनेश्वरी साहू, डीजेंद्र साहू, अंगेश्वर साहू,बेनीराम साहू,अर्जुन साहू,दानीराम साहू,मधुकांता साहू,अनिल साहू,राजू रूपेंद्र साहू,कुलेश्वर साहू,लोकेश साहू,संजू साहू,महेंद्र साहू,दानीराम साहू, कामता साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।
