केसरा में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

रानीतराई।ग्राम पंचायत केसरा के तत्वाधान में युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनके महान विचारों और कार्यों को याद करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने उनके द्वारा शिकागो सम्मेलन में भारत के वसुधैव कुटुम्बकं संस्कृति को विश्व पटल पर रखते हुए भारत को सम्मान दिलाने व उनके विचार – “उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए।” सहित विभिन्न सम्माननीय कार्यों -विचारों जिससे बालक नरेन्द्र नाथ आगे स्वामी विवेकानंद के नाम से प्रसिद्ध हुए के लिए स-सम्मान याद किए गए।
इस अवसर पर ग्राम के युवाओं ने स्वस्फूर्त रक्तदान करने का संकल्प लेते हुए सरपंच डॉ ईश्वर निषाद एवं पंचों के नेतृत्व में रक्तदान में भारी संख्या में सहभागिता निभाई।
विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,जनपद सदस्य दिनेश साहू ने स्वामी विवेकानंद जी,छत्तीसगढ़ महतारी के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किए।
इस दौरान सरपंच तेजराम सिन्हा,डॉ ईश्वर निषाद,उपसरपंच बसन्त सिन्हा,खेमलाल सिन्हा,गजानन्द सिन्हा, सोहन सिन्हा,टेकराम,मोहित सोनी,सागर सिन्हा,लक्की सिन्हा,कमलेश पटेल,तेजराम सिन्हा,नोहर निषाद,टेमन गजेन्द्र, डिकेन्द्र गजेन्द्र,दिपक,खोमेन्द्र ठाकुर सहित युवा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *