छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालायीन पेंशनरों को आज 12 दिन हो गए नहीं मिला पेंशन जताया कड़ा विरोध

प्रदेश के समस्त सेवानिवृत विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारियों को आज जनवरी माह के 12 दिन ब्यतीत हो गये पेंशनरों को पेंशन नहीं मिला है पिछले माह भी विलम्ब से मिला था 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति का महा पर्व है उक्त पर्व के पूर्व समय में पेंशन मिल जाना चाहिए

विगत कई माह से लगातार पेंशन 10-15 दिन के विलम्ब से पेंशनरों को पेंशन मिल रहा है इससे पेंशनरों टेंशन हो रहा है कि पेंशनरों को अपनी और अप ने परिवार का खर्च चलाना दूभर हो रहा है उक्त खर्चों का मेंशन कैसे करे छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालायीन पेंशनर कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव शिरिष त्रिवेदी ने नेता द्वय ने बताया 8 जनवरी को जन दर्शन में मुख्यमंत्री को पेंशन समय पर नहीं मिलने की शिकायत की गई थी l उक्त शिकायत के परिप्रेक्ष्य में नियमित रूप से पेंशन दिये जाने के लिए अलग से फंड की ब्वस्था करने के लिए संबंधित अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए गए हैं l

प्रदीप मिश्र ने शासन के जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की वि, वि, के सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों को उसी माह वेतन देने का प्रावधान है उसी नियम के तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारियों की भांति शासन द्वारा उसी माह पेंशन देने का आदेश जारी कर प्रावधान किया जाना चाहिए lनियत समय पर पेंशन देने के लिए वार्षिक बजट में प्रावधान करने की ब्वस्था शासन करे ताकी सभी सेवानिवृत कर्मचारी भाई बहन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारी का वहन कर सकें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *