शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में अड़तालीस बालिकाओं को साइकिल वितरण

पाटन,, विकासखंड पाटन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में सरस्वती साइकिल वितरण का के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कक्षा नौवीं में अध्ययनरत अड़तालीस बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जमराव की प्रथम महिला श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्राचार्य श्रीमती गीता साहू एवं शाला विकास एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष भेष कुमार सोनकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इनके साथ शाला विकास समिति के सदस्यगण एवं ग्राम पंचायत जमराव के सभी पंचगणों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साइकिल वितरण के युक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि अध्ययन एवं विशिष्ट अतिथियों ने बालिकाओं को मुंह मीठा करा एवं तिलक लगाकर साइकिल वितरण के कार्यक्रम को संपन्न किया। छात्राओं ने साइकिल की घंटी बजाकर अपने उत्साह की प्रस्तुति दी। साइकिल पाकर समस्त बालिकाएं अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रही थी शासन द्वारा चलाई जा रही उक्त योजना दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली अध्ययनरत छात्रों के लिए छात्राओं के लिए बहुत ही लाभप्रद योजना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *