पाटन। विधायक पाटन और पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल के अनुमोदन के बाद पाहन विधानसभा के विभिन्न गांवों में निर्माण कार्य के लिए 50 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से की गई है। जिला-दुर्ग के लिए स्वीकृत कार्यों इस प्रकार है। सीसी रोड निर्माण वार्ड 14 में, ग्राम कुरूदडीह, ग्राम पंचायत खम्हरिया कु. राशि 5.20 लाख, नाली निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 14 में, ग्राम कुरूदडीह, ग्राम पंचायत खम्हरिया कु राशि 3.94 लाख, कलामंच निर्माण, स्कूल पारा में, ग्राम पंचायत बैलोदी, राशि 6.50 लाख, नाली निर्माण, ग्राम पंचायत खम्हरिया कु. राशि 3.94 लाख, ।सीसी रोड निर्माण स्कूल के सामने बाजार चौक, ग्राम पंचायत सिपकोन्हा राशि 7.00 लाख,
नाली निर्माण वार्ड क्रमांक 5 एवं 6 में, ग्राम पंचायत तुलसी राशन5.91, नाली निर्माण वार्ड क्रमांक 02 में, ग्राम पंचायत रूही राशि 5.91 लाख, सीसी रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 12 में, ग्राम पंचायत गोडपेन्ड्री राशि 5.20, कलामंच सह कक्ष निर्माण मुख्य चौक के पास, ग्राम पंचायत डिडगा राशि 5.00, सीसी रोड निर्माण, मनोज कुर्रे के घर से घनश्याम सिन्हा के खेत तक धरसा के पास, ग्राम पंचायत तर्रीघाट राशि 5.20 लाख की स्वीकृति हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री के अनुशंसा पर पाटन क्षेत्र के इन गांवों में विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए स्वीकृत, देखिए सूची
