जमराव हाई स्कूल में 17 वर्ष तक प्रभारी प्राचार्य रहे श्री शर्मा को दी गई बिदाई

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव में विगत दिनों विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संकुल स्तरीय यह विदाई समारोह 17 वर्ष से संस्था में प्रभारी प्राचार्य के रूप में कार्यरत नरेश कुमार शर्मा के प्राचार्य पद में प्रमोशन उपरांत आयोजित किया गया था।

इसी वर्ष युक्तियुक्तकरण के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमराव के तीन शिक्षक बी एल ठाकुर , श्रीमती वृंदा धृतलहरे एवं एसके यदु के अन्यत्र स्थानांतरण उपरांत उन्हें भी संस्था से विदाई दी गई।

उपरोक्त कार्यक्रम संकुल प्राचार्य श्रीमती गीता साहू के निर्देशन में संकुल केंद्र जमराव एवं शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सौजन्य से संचालित किया गया। जिसमें बहुत अधिक संख्या में ग्राम पंचायत जमराव के गणमान्य नागरिक एवं संस्था के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। स्नेह भेंट के इस कार्यक्रम में संस्था की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का मनमोहा। संस्था के विद्यार्थियों द्वारा भी श्री शर्मा सरजी को अनन्य उपहार एवं प्रेम से ओतप्रोत कर दिया। विदाई समारोह के इस कार्यक्रम में संस्था से विदा हुए समस्त शिक्षकों ने अपने लंबे अनुभव एवं संस्था के प्रति प्रेम से सभी की आँखें नम कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *