राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात: फेडरेशन के पहल पर एसबीआई से एमओयू…बिना प्रीमियम मिलेगा 1.60 करोड़ तक का बीमा कवर

रायपुर, दिनांक 23 दिसंबर 2025छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नियमित शासकीय कर्मचारियों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

राज्य शासन और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बीच स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पहल पर सरकार ने यह निर्णय लिया है।इस एमओयू के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले कर्मचारियों को करोड़ों रुपये का बीमा कवर पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा।एमओयू के अनुसार कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, एक करोड़ 60 लाख रुपए का हवाई दुर्घटना बीमा, एक करोड़ रुपए का स्थायी पूर्ण दिव्यांगता बीमा, 80 लाख रुपए का आंशिक दिव्यांगता बीमा और 10 लाख रुपए का समूह जीवन बीमा दिया जाएगा।

खास बात यह है कि इन सभी बीमा सुविधाओं के लिए कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा। इसके अलावा एसबीआई रुपे कार्ड पर 1 करोड़ रुपए के बीमा कवर में अतिरिक्त 10 लाख रुपए का लाभ भी मिलेगा। स्वास्थ्य बीमा टॉप-अप जैसी सुविधाएँ रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

फेडरेशन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रति एसबीआई से बीमा अनुबंध कराए जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *