11 वी के छात्र ने जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका का नाम किया रोशन ,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,

पाण्डुका/भारत स्काउट एवं गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी, जो लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की गई, में गरियाबंद जिले का नाम रोशन करते हुए पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 11वीं के छात्र षहषानू साहू ने प्रतिभाग किया।

जिले से चयनित होने वाले एकमात्र छात्र के रूप में षहषानू साहू ने विभिन्न स्काउट गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कौशल प्रशिक्षण एवं राष्ट्रव्यापी प्रतिभागियों के साथ सहभागिता कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में शामिल होकर षहषानू ने कहा कि यह अवसर उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा तथा स्काउट के मूल्यों, अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और टीम वर्क को और गहराई से सीखने का अवसर मिला।

विद्यालय के प्राचार्य महिमा सिन्हा एवं सभी शिक्षको ने षहषानू साहू की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *