शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में वार्षिक खेलकूद उत्सव का शुभारंभ

शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद उत्सव का शुभारंभ दिनांक 22.10.25 को उत्साह एवं उल्लासपूर्वक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री विधि यादव जी सहित समिति के सभी सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री सुरेन्द्र रजक जी, श्री प्रमोद साहू जी, श्री पुमा सब्बाजी जी, श्री राजेन्द्र यादव जी, श्री नीरज प्रजापति जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की सहभागिता रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना ने की। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए वार्षिक खेलकूद उत्सव में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि वे मनुष्य के जीवन में अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना को भी विकसित करते हैं।
उद्घाटन समारोह के साथ ही महाविद्यालय परिसर में खेल

गतिविधियों का शुभारंभ हुआ, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *