मितानिनों के कारण ही शासन की स्वास्थ्य योजनाएं आम जन में सुलभ हो पा रही है,,,अमित हिरवानी

ग्राम पंचायत मटंग में मितानिन सम्मान समारोह

पाटन,,ग्राम पंचायत मटंग में मितानिन सम्मान दिवस के उपलक्ष्य में सभी मितानिनो का सम्मान किया गया ।      

  ग्राम पंचायत भवन में सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया सरपंच अमित हिरवानी ने मितानिनों का सम्मान शाल श्री फल के साथ करते हुए अपने उदगार में कहा कि मितानिन बहनों के कारण ग्राम के सभी लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी हो जाती है स्वास्थ्य बिगड़ने पर समय रहते इलाज उपलब्ध कराने का अवसर मिल जाता है इसके अलावा  कुछ लोग जो किसी कारण वश उच्च अधिकारियों के पास अपनी समस्या लेकर नहीं जा पाते तो मितानिन के माध्यम से उनकी समस्या को दूर करने में पंचायत को सहूलियत होती है श्री हिरवानी ने मितानिनों को सम्मान देते हुए कहा कि आप लोगों के कारण ही निचले स्तर तक समस्या निदान कर पाते है मितानिनों में प्रमुख रूप से सुमन वर्मा,  सरस्वती वर्मा,सुलोचना हिरवानी,रेखा कोसरे,दुलारी कुर्रे,पुनौतिन साहू, चंद्रकला महिलांगे,कुन्ती के अलावा पंचायत सचिव ढाल सिंग साहू,कंप्यूटर ऑपरेटर उमेश्वरी साहू एवं कुबेर लेंझवार उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *