सीजी पीएसी 2025 में चयनित होने पर गांव पहुंचे योगेन्द्र निर्मल

  • पूर्व जिपं.उपाध्यक्ष अशोक साहू,जनपद सदस्य दिनेश साहू,सरपंच भगवती साहू एवं ग्रामीणों ने किया आत्मीय स्वागत


पाटन।विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भनसुली(के) निवासी योगेंद्र निर्मल पिता वासुदेव निर्मल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 में 32 वां रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार पद ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।छोटे से गांव के रहने वाले योगेंद्र निर्मल प्रारंभ से ही मेधावी रहे है।किसान परिवार से आने वाले योगेंद्र पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भी हमेशा आगे रहते है।उनका परिवार गायत्री परिवार से जुड़ाव व आध्यात्मिक जनजागरण में कार्य करते रहते है।निर्मल जी इंजीनियरिंग करने के बाद 2019 से cgpsc के तैयारी में जुट गए थे सेन्ट्रल लाइब्रेरी रायपुर में नियमित पढ़ाई करता था ये 5 वां प्रयास था पिछले वर्ष 114 रैंक के साथ सहकारिता निरीक्षक पद पर चयनित सफ़लता अर्जित किया था ।
ग्राम आगमन पर ग्रामवासियों की ओर से भव्य बाजे गाजे के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया और ग्राम भ्रमण कराया गया।
जिपं.दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने योगेंद्र निर्मल को बधाई देते हुए कहा “पाटन विधानसभा क्षेत्र के मेरे गांव व परिवारिक सदस्य,योगेंद्र निर्मल को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित CGPSC 2024परीक्षा में 32वां रैंक हासिल नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाए।आपकी उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी परीक्षार्थियों के लिए प्रेरणा है।मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
जनपद सदस्य दिनेश साहू,सरपंच भगवती मुकेश साहू ने भी योगेन्द्र निर्मल की उपलब्धि हमारे ग्राम के लिए ऐतिहासिक क्षण एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित किए।
इस दौरान टुकेश निर्मल सोसायटी अध्यक्ष,गैंदलाल डहरिया पूर्व जप,डॉ के के साहू,नीलमनी साहू,रामनारायण साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष,पद्मभूषण साहू उपसरपंच,विनोद साहू सचिव,अजय निर्मल,दानीराम तारक,महेश साहू,देवेंद्र साहू,भूषण मंडल,मानसिंह मंडल,के के साहू बल्लू,अनिल साहू शिक्षक,पिंकेश साहू,दिनेश साहू,मंथीर साहू,राकेश साहू,महेंद्र हिरवानी,मुकेश साहू,पिंकेश सेन,महेश साहू,सुंदर साहू,जनार्दन सेन,जगदीश देवांगन,प्रीतम निर्मल,कुंदन निर्मल,तोषण तारक सहित ग्रामवासी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *