पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की 47 सदस्यीय टीम AIU सेंट्रल ज़ोन यूथ फेस्टिवल, MGM University,छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के लिए रवाना

रायपुर,, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की 47 सदस्यीय प्रतिभावान टीम AIU द्वारा आयोजित 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी सेंट्रल ज़ोन यूथ फेस्टिवल 2025-26 में भाग लेने हेतु MGM University, छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हुई। यह प्रतिष्ठित आयोजन 25 से 29 नवम्बर 2025 तक आयोजित होगा

।दल को रवाना करते हुए डॉ. राजीव चौधरी (अधिष्ठाता, छात्र कल्याण), डॉ. कुंज बिहारी शर्मा एवं डॉ. डी.पी. कुइटी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को श्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।इस दल का नेतृत्व टीम मैनेजर डॉ. सीमा साहू, शासकीय बी.सी.एस. पी.जी. कॉलेज, धमतरी तथा श्री दानेश, शासकीय नारायणराव मेघावाले कॉलेज, धमतरी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में यह दल छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर गरिमापूर्वक प्रस्तुत करेगा।प्रतिभागी टीम फोक ऑर्केस्ट्रा, एकांकी नाटक, समूह गीत, लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, वाद-विवाद, वोकल एवं वाद्य संगीत, क्विज़, माइम, मिमिक्री, पेंटिंग, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग व रंगोली सहित अनेक विधाओं में प्रतिस्पर्धा करेगी। दल अपने प्रतिभाशाली एवं रचनात्मक प्रदर्शन से विश्वविद्यालय एवं राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए पूर्णतः तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *