पाटन/ न.प.अध्यक्ष योगेश निक्की भाले तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि भारत सरकार द्वारा पुनर्गठित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का शुभारंभ किया गया है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत घरेलू कार्य करने वाले,पसरा लगाकर या सड़क किनारे व्ययसाय करने वाले, शहर में घूमघूम कर व्यवसाय करने वाले तथा महिला स्व सहायता समूह से जुड़कर कार्य करने वाले महिला एवम पुरुष को प्रथम ऋण 15000 रुपये, द्वितीय ऋण 25000 रुपये, द्वितीय ऋण की राशि बैंक में पूर्ण जमा करने पर 30000 रुपये लिमिट तक का रुपे क्रेडिट कार्ड तथा तृतीय ऋण 50000 रुपये । कम ब्याज दर पर बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा । योजना का लाभ लेने के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा ।
आवेदन करने हेतु निकटतम चॉइस सेंटर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर अपना आवेदन ऑनलाइन करा सकते है ।
