अमलेश्वर / दुर्ग संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल जी एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अमलेश्वर के खेल मैदान में दिनांक 14 एवं 15 अक्टूबर 2025 को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। आयोजन के पहले दिन विभिन्न खेलो में आम नागरिकों एवं स्कूल के बच्चों द्वारा भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर एवं समाजसेवी संजय बघेल उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्षद अलोक पाल, घनश्याम साहू, राजू सोनकर, सोहन निषाद, हेमलाल साहू, खुबीराम सोनकर, श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर, श्रीमती नीलम मिंज, श्रीमती यामिनी यादव, कैलाश यादव, फेरहा राम धीवर, शिवा साहू, रामनारायण यादव सहित पालिका क्षेत्र अन्य जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिको के साथ कार्यालय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती प्रीति गुप्ता, उप अभियंता श्री प्रवीण कुमार साहू, उप अभियंता श्री ढालेंद्र ठाकुर एवं नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
