पाटन विधानसभा में कांग्रेस के तीनों ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने राकेश ठाकुर को जिला अध्यक्ष बनाने दिया अपना समर्थन, पाटन में हुई आज कार्यकताओं की बैठक

पाटन। पाटन में आज कांग्रेस के पाटन, जाम गांव आर और कुम्हारी ब्लॉक के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई।

बैठक में आज मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल , ए आई सी सी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अजय सिंह लल्लू उपस्थित रहें श्री बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

श्री लल्लू ने संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठनात्मक सृजन बैठक में उपस्थित तीनों ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके अलावा उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से भी चर्चा किया।

इस दौरान कांग्रेसियों ने दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्षत पद के लिए वर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर का नाम पर सभी ने एकमत से सहमति जताते हुए तीनों ब्लॉक के तरफ से राकेश ठाकुर को समर्थन दिया। बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और ब्लॉक के कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *