पाटन। परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के त्रिवार्षिक चुनाव 2025 का मतदान आज कबीर कुटी अरसनारा में शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।
जिसमें किशन हिरवानी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उनके नेतृत्व में गठित पैनल ने बहुमत से विजय प्राप्त की।
उपाध्यक्ष पद पर संतोष साहू एवं ललिता साहू निर्वाचित हुए हैं,
वहीं संगठन सचिव पद पर अर्जुन साहू एवं दामिनी साहू ने जीत दर्ज की।
मतगणना समाप्त होने के बाद परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उल्लास का वातावरण बन गया। विजयी प्रत्याशियों को समाजिक पदाधिकारियों ने बधाई दिया।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष किशन हिरवानी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, प्रगति और सहयोग की भावना से संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।
