देवरीबंगला / देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम रानीतराई (रोड) में हत्या की सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। गांव की 65 वर्षीया कोतवालिन की बेरहमी से हत्या दो से तीन दिन पहले कर दी गई थी।
जिसकी जानकारी देर से सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।राजनांदगांव से अंतागढ़ स्टेट हाईवे के रानीतराई रोङ में शासकीय कोतवाल का कार्य करने वाली देवबत्ती पति जैनसिग बयां महिला उम्र 65 वर्ष की लाश घर में प्राप्त हुई है।
वह घर में अकेली रहती थी। ला से बदबू आने पर पड़ोसियों को शंका हुई। घर के बाहर ताला लटका था। लाश दो-तीन दिन पुरानी है।
पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है। ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
