राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ ,,,, एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वीं जन्म दिन एवं एक नवम्बर को उनके आगमन को ध्यान में रखते हुए जन दर्शन प्रारंभ करने का निवेदन
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारियोंके,,विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति ,, के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र और सचिव शिरीष त्रिवेदी एवं रविशंकर वि वि के कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल वि वि के कर्मचारियों और छत्तीसगढ़ प्रदेश के सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन सेवानिवृत कर्मचारीयों की अपनी अहम समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन आदेश जारी करवाने के लिए मिलकर अपनी इस एक मात्र समस्या का निदान कराने के लिए उनसे निवेदन करते हुए मिलना चाहतें हैं l
ज्ञातब्य हो कि हम वि वि के सेवानिवृत सीनियर सिटीजन कर्मचारीगण छत्तीसगढ़ शासन का हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण करते हुए ट्रीपल इंजन की सरकार के साथ साथ कंधे से कंधे मिलाते हुए सरकार के एक अभिन्न अंग भी हैं l

मुख्यमंत्री से मिलने का अभी तक उनकी ब्यस्तत्ता के चलते हमें समय नहीं मिल पा रहा है उम्मीद करते हैं कि शीघ्र ही हमें मिलने के लिए समय मिल जायेगा l मुख्यमंत्री का जनदर्शन मुख्यमंत्री निवास में 6 नवम्बर 2025 गुरुवार से पुन्ह प्रारम्भ किये जाने की मांग वि वि के सेवानिवृत कर्मचारीगण करते हैं l
ज्ञातब्य हो की नई सरकार के गठन उपरांत अब तक संभवतः चार या पांच बार ही मुख्यमंत्री जनदर्शन ही हुए हैं छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ प्रदेश के सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारीयों कि छोटी छोटी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओ का निदान कराना चाहते हैं और जन जन से जुड़ने और सबके साथ सबका विकास के लिए मुख्यमंत्री के साथ साथ उच्च शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री से विश्वविद्यालयीन सेवानिवृत कर्मचारीयों के पेंशन आदेश जनदर्शन के पूर्व जारी करने की मांग / निवेदन करते हैं ताकि राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ ,
,रजत जयंती के शुभावसर पर हमारी मांग / निवेदन के अनुरूप यदि जनदर्शन 6 नवम्बर से प्रारम्भ होता है तो मुख्यमंत्री को धन्यवाद और आभार व्यक्त करने के लिए हम सभी सेवानिवृत कर्मचारीगण ब्यक्तिगत रूप से /जनदर्शन में शरीक होंगे l
