पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा के आश्रित ग्राम देउरझाल में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ग्रामवासियों ने पारंपरिक ढंग से दशहरा उत्सव मनाते हुए भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ, बच्चे और युवक शामिल हुए।
शाम को रावण दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध की प्रतीकात्मक झांकी ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। रावण दहन के साथ ही आसमान में आतिशबाजियों ने रंग बिखेर दिए और पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।
ग्राम पंचायत पतोरा के सरपंच भुनेश्वर साहू ने कहा कि “दशहरा असत्य पर सत्य की, अन्याय पर न्याय की और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है, इसे हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक, महिला, युवक बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
