पाटन। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झीट के युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को नई ऊर्जा दी। रायपुर स्थित निवास पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल ने गमछा पहनाकर सभी युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ है। युवाओं का जुड़ना हमारे संगठन को और सशक्त करेगा। आने वाले समय में यही युवा गांव-गांव में जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाएंगे।
कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि वे भूपेश बघेल की जनसेवा, किसानों और युवाओं के प्रति उनकी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में आए हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
कांग्रेस प्रवेश करने वालों में हरिश साहू, शैलेन्द्र मानिकपुरी, विजय चंदेल, सूरज कौशिक और नीरज सार्वे शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य तुलसी अंशु रजक एवं लक्ष्मीकांत पटेल भी उपस्थित रहे।
