ग्राम पतोरा में वयोवृद्ध जनों का सम्मान समारोह सम्पन्न

पाटन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को स्मरण करते हुए ग्राम पतोरा पंचायत भवन में वयोवृद्ध जनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

समारोह में ग्राम के माता-पिता तुल्य वयोवृद्ध नागरिकों का तिलक वंदन कर, उन्हें श्रीफल और गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पतोरा निवासी समाजसेवी एवं साहित्यकार शैलेंद्र सिंह कौशल (पूर्व प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम) भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी पुस्तक “बलिहारी गुरु आपनो” की प्रतियां जनप्रतिनिधियों को भेंट की।

समारोह के दौरान गांधीजी के सत्य-अहिंसा मार्ग और शास्त्रीजी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे का संदेश व्यक्त किया गया तथा त्याग, सेवा, सच्चाई, समानता और भाईचारे का संदेश ग्रामीणों के बीच साझा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच भुनेश्वर साहू, उपसरपंच देवचरण कौशल, जनपद सदस्य चंद्रिका कलिहारी,राजेंद्र वर्मा,मुकेश चांदने, हेमचन्द्र ठाकुर (हेमू), श्रीमती दीपक साहू, गोरे लाल श्रीवास, चूमन साहू, चित्रसेन कलीहरि, श्रीमती नेमबाई, श्रीमती राधा ठाकुर, श्रीमती डीलेश्वरी साहू, मनोज साहू, श्रीमती कमलेश्वरी साहू, श्रीमती एकता साहू, श्रीमती कामीन देशलहरे, श्रीमती जामुन ठाकुर, श्रीमती सरस्वती साहू, श्रीमती दीप्ति श्रीवास, रूपेश कोषरे, माहेश्वरी कुर्र, दिलेश्वरी देशलहरे, सचिव महेंद्र साहू,जीत राम श्रीवास, तुलसी राम साहू, राजाराम बंदे, सनत वर्मा, कुमारी बाई साहू, प्रेमलता साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *