धनराज साहू बने परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अंतर्गत अरसनारा परिक्षेत्रीय साहू संघ के आम चुनाव की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। आगामी 07 अक्टूबर 2025, दिन मंगलवार को अरसनारा स्थित कर्मा भवन में चुनाव संपन्न होगा। इसके लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

चुनाव संचालन हेतु समाज के वरिष्ठ सदस्य धनराज साहू को मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी श्रीमती कमलेश्वरी साहू, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ तहसील साहू संघ पाटन को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त अशोक साहू, विशेष आमंत्रित सदस्य तहसील साहू संघ पाटन को भी पर्यवेक्षक मंडल में शामिल किया गया है।

चुनाव पर्यवेक्षकों की यह नियुक्ति संगठन में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन को ध्यान में रखते हुए की गई है। समाजजनों ने नवनियुक्त पर्यवेक्षकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि चुनाव शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *