शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस कार्यक्रम

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन -शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के स्थापना दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा ने की।

विशेष अतिथि के रूप में महेश यादव (अध्यक्ष, नगर पंचायत राजिम), सुश्री छाया राही (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति), श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत राजिम) एवं रिकेश साहू (मंडल अध्यक्ष), संजू साहू, धर्मेंद्र ध्रुव, मधु रात्रे, आकाश राजपूत, मधु नथानी, देवकी साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। सरस्वती वंदना एवं राजकीय गीत का गायन हर्षिता यदु एवं विभा साहू ने किया। तत्पश्चात् “अतिथि देवो भव:” की भारतीय परंपरा के अनुरूप सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर एन.एस.एस. की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती श्वेता खरे ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, प्रमुख गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था प्रमुख डॉ. सविता मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना मानव-सेवा और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “मानव का मानव के प्रति प्रेम ही एन.एस.एस. का मूल संदेश है।” साथ ही उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती श्वेता खरे को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।विशेष अतिथि श्री महेश यादव (अध्यक्ष, नगर पंचायत राजिम) ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करना है। उन्होंने छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और पेंडुलम का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य से कभी विचलित न होने की प्रेरणा दी।

सुश्री छाया राही (अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति) ने कहा कि शिक्षा को एन.एस.एस. से जोड़कर विद्यार्थियों में सेवा-भावना विकसित की जा रही है, जो विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।इसके पश्चात् रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी अतिथियों को महाविद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन श्री मुकेश कुर्रे ( सहा. प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र) एवं आभार प्रदर्शन एन. एस. एस. की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती श्वेता खरे ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण — एम. एल. वर्मा, डॉ. समीक्षा चंद्राकर, चित्रा खोटे, क्षमा शिल्पा चौहान, डॉ. राजेश बघेल, डॉ.भानु प्रताप नायक, योगेश तारक, मनीषा भोई, आकाश बाघमारे, मुकेश कुर्रे, डॉ. देवेंद्र देवांगन, तामेश्वर मार्कंडेय आदि सहायक प्राध्यापक ,डॉ. सर्वेश कौशिक पटेल, डॉ. ग्रीष्मा सिंह, नेहा सोनी, वाणी चंद्राकर, तृप्ति साहू, हेमचंद साहू, डाहरू सोनकर, डॉ. अश्विनी साहू, तोपचंद बंजारे, प्रदीप टंडन, डॉ. श्रिया शर्मा, निधि बग्गा आदि अतिथि व्याख्याता,सोनम चंद्राकर, सुमन साहू, शुभम शर्मा आदि स्ववित्तीय अतिथि व्याख्याता तथा खुबलाल साहू, वासुदेव धीवर, राहुल सोनकर आदि जनभागीदारी अतिथि व्याख्याता एवं कर्मचारीगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक — कमल नारायण, गुनीता साहू, लाला साहू, दिशा शर्मा, नीलम, देवनंदिनी, चित्रेखा साहू, विभा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *