खबर हेमंत तिवारी ,,,,,,✍️✍️✍️
पांडुका(छुरा) /अंचल के ग्राम पंचायत अतरमरा अपने अलग कार्य प्रणाली के लिए जाना जाता है । पंचायत चुनाव हुए अभी महज 7 से 8 महीने हुए हैं ऐसे में यहां दो सचिव का तबादला हो गया और तीसरा अभी आने वाला है इस प्रकार इस ग्राम पंचायत में जुलाई माह में गए पंचायत सचिव चेतन सोनकर की जगह सरकड़ा की उमा साहू आई थी। अब सचिव उमा साहू लगभग दो महीने में ही यहां से ट्रांसफर होकर बोडरा बांधा जा रही है और ग्राम पंचायत बोडरा बांधा के सचिव अनिल साहू अतरमरा आ रहे हैं ऐसे में जाने क्यों इस ग्राम पंचायत में कोई भी सचिव नहीं टिक पा रहा है ।वही ग्राम पंचायत की बदहल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी भी देखी जा रही है ।

स्वच्छता और पेय जल को लेकर ग्रामीणों में भारी गुस्सा है जगह-जगह गंदगी का आलम है कूड़ा दान में साफ सफाई नहीं हुआ है फोटो खींचाने के लिए भले ग्राम पंचायत की जनप्रतिनिधि स्वच्छता का संदेश के नाम से फोटो खींच कर सोशल मीडिया में वायरल जरूर कर रहे हैं। पर हकीकत में स्वच्छता यहां कहीं नहीं दिखाई दे रही है।मुख्य मार्ग बाजार चौक में नहर के किनारे गंदगी कूड़ा करकट जस के तस पड़ा हुआ है।तो वहीं वार्ड क्रमांक 11 के पंच डोमन साहू ने बताया कि मेरे वार्ड में पानी की बहुत समस्या है बारिश का मौसम है अभी से यह हाल है ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच को बोल-बोलकर थक गया हूं आजकल आजकल का कहकर घूमा रहे हैं। मेरे वार्ड वासी मुझे बार-बार बोलकर परेशान कर दिए हैं।इस छोटे से समस्या का समाधान पंचायत के पास नहीं है।जिस कारण मुझे वार्ड में शर्मिंदा होना पड़ता है। इस तरह पूरे वार्ड में नल जल का विस्तार भी नहीं हुआ है पानी की विकराल समस्या है ।

वहीं पंचायत की इस तरह की लचर व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। तो ग्राम पंचायत में कोई भी सचिव सही कार्य का क्रियान्वयन नहीं कर पा रहा है ऐसे में जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि जनता के मंशा अनुरूप खरा उतर पाने में नाकाम साबित हो रहा है।जो जनता जनार्दन इन जनप्रतिनिधियो को चुने हैं वे जनता अब अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। ऐसे में ग्राम पंचायत में विकास कार्य को लेकर संशय बना हुआ है।
,,,,वही इस बारे में पूछे जाने पर
सरपंच ग्राम पंचायत अतरमरा,, केजा बाई सोम ने बताया कि
,,,सचिव उमा साहू अपना ट्रांसफर यहां से क्यों करवाई है।मुझे भी पता नहीं ग्राम पंचायत से उसे कोई परेशानी नहीं थी। गांव में कोई भी बात आ रही होगी तो मैं सरपंच जवाब देने के लिए तैयार हूं।वही 11 नंबर वार्ड में पानी की कोई समस्या नहीं है।बड़ा पानी टंकी से सभी को प्रयाप्त पानी मिल रहा है।और जहां जरूरत है वहां पाइप लाइन का विस्तार भी किए है।सब सही चल रहा है,कही कोई समस्या नहीं है।।
