पाटन। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 27 सितंबर 2025 दिन शनिवार सुबह 9:30 बजे से ग्राम पंचायत भवन के पास ग्राम तेलीगुंडरा में मंडल स्तरीय निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
दंत चिकित्सा शिविर में रूंगटा ग्रुप के विशेषज्ञ चिकित्सक उपचार एवं परामर्श कर निःशुल्क दवाई वितरण करेंगे।
मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, महामंत्री डॉ.सुरेश साहू,भागवत सिंहा एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रभारी आशीष बंछोर, मुकुंद विश्वकर्मा ने मंडल अंतर्गत आने वाले क्षेत्रवासियों से इस निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील किया है।
