पाटन। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ग्राम पंचायत करेला में महिला एवं बाल विकास परियोजना पाटन के सेक्टर रानीतराई के अंतर्गत व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन आंगनवाड़ी केंद्र में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों से पौष्टिक आहार और व्यंजनों के महत्व के प्रति समुदाय को जागरूक करना रहा।
प्रदर्शनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय फल, सब्जियां और मोटे अनाज से बने प्रोटीन, विटामिन और खनिज युक्त व्यंजन प्रदर्शित किए गए। साथ ही इनके पोषण मूल्य और स्वास्थ्य लाभ की जानकारी भी दी गई।
इस आयोजन का मकसद बच्चों और माताओं में संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समुदाय में स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करेला के सरपंच डॉ. राजेंद्र बंछोर, उपसरपंच श्रीमती संतोषी ठाकुर, पंच प्रीति ठाकुर, अनीता यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गेश्वरी वर्मा, सहायिका रोशनी ठाकुर, आशा ठाकुर, जानकी पटेल, मितानिन आशा शर्मा, नीरा वर्मा, कमल वर्मा, नूतन ठाकुर सहित गर्भवती एवं शिशुवती महिलाएं तथा बच्चे उपस्थित रहे।
