पहंदा झा के आंगनबाड़ी में सुपोषण चौपाल के माध्यम से मोटापे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई

राष्ट्रीय पोषण माह 2025 महिला बाल विकास परियोजना पाटन, सेक्टर रानीतराई के अंतर्गत कुपोषण मुक्त हेतु चयनित ग्राम पंचायत पहंदा झा के आंगनबाड़ी में सुपोषण चौपाल के माध्यम से मोटापे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ।मोटापे का अर्थ और कारण-अति पोषण का एक रूप -मोटापा पोषक तत्वों की अधिकता या असंतुलन के कारण होता है जिससे शरीर में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है।स्वस्थ भोजन की आदतें: घर में ताजे और पौष्टिक भोजन जैसे फल ,सब्जियां ,अनाज और मेवे का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।सक्रिय जीवन शैली: पैदल चलना, साइकिल चलाना ,योग ,प्राणायाम और खेलकूद जैसी शारीरिक गतिविधियों को अपने के लिए प्रेरित किया गया ।मोटापे की रोकथाम: जंक फूड ,तला हुआ , हाई कैलोरी , हाई शुगर, हाई सोडियम और पैकेट बंद खाद्य पदार्थ और मीठे के पदार्थ का सेवन मोटापे किए प्रमुख कारण है । शारीरिक गतिविधियों की कमी और गतिहीन जीवन शैली भी मोटापे को बढ़ावा देती है।

इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच श्री दिनेश ठाकुर, उपसरपंच श्रीमती भगवंतिन यदु , आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती ममता साहू ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कामिनी वर्मा , श्रीमती चंद्रिका यादव सहायिका ओम लता ,मनीषा, मितानिन दुर्गा ,सीता, संगीता, बैसाखीन , गर्भवती , शिशुवती एवं गांव की अन्य महिलाएं अनीता, उमा ,कुसुम आदि शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *