शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में दिनांक 23.09.2025 को साइंस क्लब के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात पुष्प देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.अनुपमा अस्थाना ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा कॉलेज बेशक छोटा है परंतु हमारे बच्चे बहुत समझदार हैं और उनमें आगे बढ़ने का ज़ज्बा है। निसंदेह साइंस क्लब से उस ज़ज्बे को हौसला मिलेगा। मुख्य वक्ता एवं अतिथि डॉ. प्रज्ञा कुलकर्णी ने साइंस क्लब के गठन के लिए महाविद्यालय को शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्कोप ऑफ लाइफ साइंस : डायनेमिक एंड इंटरडिसिप्लिनरी विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।

मुख्य वक्ता एवं अतिथि डॉ. बी. मैथ्यू ने अपने व्याख्यान में साइंस क्लब के गठन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि क्लब से वैज्ञानिक चिंतन और शोध अभिवृति में वृद्धि होगी । विज्ञान एक विषय नहीं अपितु एक दृष्टिकोण है। कोई भी छोटी से छोटी खोज बड़ा आविष्कार हो सकती है और यही इस क्लब के गठन का उद्देश्य है ताकि सूचना को सही गाइडेंस से ज्ञान में परिवर्तिति किया जा सके और सही सुझाव,निर्देशन और मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके।
छात्र छात्राओं में से साइंस क्लब के अध्यक्ष के रूप में पांखी सोनवानी, उपाध्यक्ष उमा साहू ,सचिव कंचन, सह- सचिव प्रियल वर्मा को नियुक्त किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.ममता एवं आभार प्रदर्शन प्रो. सतीश गोटा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो.निवेदिता मुखर्जी, प्रो.नूतन देवांगन, प्रो.लिनेंद्र वर्मा,डॉ.पूजा पाण्डेय, प्रो. शंभू प्रसाद, प्रो. रीतू श्रीवास्तव प्रो. वेद प्रकाश सिंह, ,प्रो. रौशन,श्री गुलशन देवांगन, श्री डामन साहू,श्री संतोष कुमार, श्री सुखनंदन साहू, श्री व्यास नारायण, श्रीमती मालिनी, श्रीमती रंजना, श्रीमती जयश्री, समेत महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी गण एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति रही।
