देवरीबंगला / नवरात्रि पर्व के प्रथम दिन विधायक कुंवरसिंह निषाद ने ग्राम सुरसुली के नर्मदाधाम, केंवटनवागांव, मोखा, सियनमरा एवं चिचबोड में शीतला माता मंदिर एवं ग्रामीणों द्वारा विराजित आदिशक्ति स्वरूपा, जगत जननी माँ दुर्गा के दर्शन व पूजन किए। विधायक ने ग्रामीणों से भेंट कर शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ग्राम केवट नवागांव में आदिवासी भवन में आहता निर्माण का लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि मंदिर और देवालय हमारे आस्था का केंद्र है। आने वाली पीढ़ी हमारी आस्था से भटके नहीं, हमें ऐसा प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि केवट नवागांव से फरदफोङ मार्ग नवीनीकरण के लिए स्वीकृत हो गया था। वर्तमान सरकार ने कार्य को रोक दिया है। प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित में कोई काम नहीं कर रही है।
अहाता लोकार्पण कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, दंतेश्वरी निषाद, सरपंच रितु निषाद, इंदरमन देशमुख, दीपक दिल्लीवार, दानपात्र देशमुख, सुंदर ठाकुर, भुवन निषाद, हीरादास मानिकपुरी, दौवा ठाकुर, सुखदेव निषाद, अंजोरी निषाद, नंदकुमार देशलहरे,राजु बंजारे, पुरुषोत्तम निषाद उपस्थित रहे।
