मैथिल ब्राह्मण समाज ने पितरों का स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की

रायपुर‌। मैथिल ब्राह्मण सभा रायपुर द्वारा पितृपक्ष के अंतिम पखवाड़े में इस वर्ष दिवंगत समाज के सम्माननीय सदस्यों का स्मरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। समाज के कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने बताया है कि पितृ पक्ष में पितरों का स्मरण करने पर ही अन्य देवी देवता प्रसन्न होते हैं। क्योंकि कल से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, इसलिए पितरों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ इतिहासकार डॉ रमेन्द्र नाथ मिश्र, आचार्य डॉ आशुतोष झा, समाज के अध्यक्ष पं विजय कुमार झा, सचिव पंकज भावेश झा, प्रदीप कुमार मिश्र, पंडित पंकज झा, विपिन कुमार झा,अजय झा प्रदीप ठाकुर, रजत झा,बृजेश ठाकुर,प्रणव झा, आदर्श झा,सुचिंत झा, अनुराग ओझा, महिला प्रतिनिधि श्रीमती शशि मित्रा मिश्रा, अल्पना झा, श्रीमती ठाकुर आदि लोग शामिल थे। अंत में 2 मिनट मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *