पाटन। सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत नगर पंचायत पाटन में 21 सितम्बर, रविवार को मशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:45 बजे राजा पेट्रोल पंप से होगा, जो नगर के महामाया मंदिर तक निकाली जाएगी।
इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन की तैयारी को लेकर समिति सक्रिय है और बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता की उम्मीद की जा रही है।
सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना जागृत करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।


