रायपुर। रायपुर राजधानी स्थित श्री महामाया देवी मंदिर पुरानी बस्ती रायपुर में शारदीय नवरात्रि की पूरी तैयारी कर ली गई है। मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि आज 21 सितंबर को रात्रि 9 बजे तक ही मनोकामना ज्योति ₹700/- स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद स्वीकार किया जाना संभव नहीं होगा। यह राशि क्रेडिट कार्ड से ही या मंदिर में नगद स्वीकार किया जा रहे हैं। पेटीएम, एटीएम का लिमिट पूर्ण होने के कारण असुविधा हो रही है। इसलिए श्रद्धालु गण स्वयं मंदिर आकर जमा करने का प्रयास करें। इसके साथ ही कुंवारी भोजएवं फलाहारी भोग राशि भी सीधे मंदिर में स्वीकार होंगे। माता का प्रतिदिन दो बार श्रृंगार, तीन बार आरती के साथ ख्याति नाम भजन मंडलियों के द्वारा प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 10 बजे तक जस गीत जगराता प्रस्तुत किए जाएंगे। पं झा ने बताया है कि यह नवरात्रि 10 दिनों की है। सोमवार 22 सितंबर को अभिजीत मुहूर्त में 11-36 से 12 24 के बीच मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किए जाएंगे।
न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल,वरिष्ठ सदस्य शेखर दुबे, विजय शंकर अग्रवाल, कृपाराम यदु, उपेंद्र शुक्ला, महेंद्र पांडे कुंज लाल यदु, सूरज फुटान,शिबू बिहारी शुक्ला, नितिन कुमार तिवारी, आदि ने रात्रि 9 बजे के पूर्व मनोकामना ज्योति राशि जमा करने की अपनी श्रद्धालुओं से की है।
