सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत पाटन में मुख्य चौक चौराहा में साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत पाटन द्वारा आत्मानंद चौक में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने स्वामी आत्मानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के तहत लगातार विभिन्न कार्यक्रम जारी रहेगा व 20 सितम्बर को सुबह 8 बजे वार्ड क्रमांक 8 में स्थित बुध्दू तालाब में साफ सफाई किया जाएगा एवं सभी नगरवासियों से इस कार्य में अपनी सहभागिता देने की अपील की है।

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,उपाध्यक्ष निशा सोनी,भाजपा पाटन मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर,सभापति केवल देवांगन,देवेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र निर्मलकर,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,अन्नपूर्णा पटेल,संगीता धुरंधर,हेमन्त वर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी,नीलकंठ देवांगन,केशव बंछोर,योगेश सोनी,मिलन देवांगन,अरुण देवांगन,विजयकांत बंछोर,अतीस सपहा,विकास साहू,हुकुम देवांगन,जलज सावर्णी,योगेश भोई,कलानाथ सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण व स्वच्छता समूह की महिलाएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *