ग्राम पंचायत देवादा में मुख्य चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

पाटन। ग्राम पंचायत देवादा में अब सुरक्षा व्यवस्था और भी सुदृढ़ हो गई है। पंचायत द्वारा मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के लगने से गांव में होने वाली गतिविधियों पर अब लगातार निगरानी रखी जा सकेगी। चोरी, दुर्घटना एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम में यह पहल बेहद कारगर साबित होगी।

ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी नीलू वर्मा ने बताया कि कैमरे लगने से गांव के लोगों को सुरक्षित माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सीसीटीवी फुटेज से न केवल पुलिस को अपराध की जांच में मदद मिलेगी, बल्कि चौक-चौराहों पर अनुशासनहीनता और असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा। सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने आगे बताया कि आने वाले समय में अन्य संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी कैमरे लगाने की योजना है, ताकि पूरे गांव को सुरक्षित निगरानी दायरे में लाया जा सके।

ग्रामीणों ने सरपंच व पंचायत के इस निर्णय का स्वागत किया। उनका कहना है कि इससे आम नागरिक निश्चिंत होकर गांव में अपनी दैनिक गतिविधियां कर पाएंगे। पंचायत का उद्देश्य है कि गांव का हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *