फेकारी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, महिलाओं को स्वास्थ्य व पोषण के प्रति किया गया जागरूक

पाटन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग डॉ मनोज दानी के निर्देशानुसार एवं खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ भुवनेश्वर कठौतिया के मार्गदर्शन में पाटन ब्लॉक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर फ़ेकारी में शिविर का आयोजन किया गया जहाँ पर आरएचओ बसंत साहू एवं ममता चंद्राकर ने गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं में एनीमिया बीपी रक्त शर्करा एवं पोषण स्तर की जांच कर आवश्यक उपचार एवं सलाह दिया ।गर्भावस्था में एवं प्रसवपश्चात आयरन एवं कैल्सियम की गोली 6 माह तक नियमित खाने सलाह दिया गया साथ ही दैनिक भोजन में भी सभी विटामिन एवं आयरन युक्त आहार लेने का सलाह दिया गया साथ ही साथ महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया । 5 साल तक के बच्चो का वजन लेकर कुपोषण का पहचान किया गया ।नियमित प्रसवपूर्व जांच कराने एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण कराने कहा ।आरएचओ बसंत साहू ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके सेहत के देखभाल के बारे में जागरूक करना है क्योंकि जब महिलाएं स्वस्थ होगी तभी परिवार सशक्त होगा ।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुनिका ठाकुर ,धामिन साहू, लोकेश्वरी साहू ,मितानिन हेमपुष्पा साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *