दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग की आवश्यक बैठक जिला साहू दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू के अध्यक्षता में साहू सदन केलाबाड़ी दुर्ग में आयोजित की गई जिसमें उपस्थित समस्त पदाधिकारी ने वर्ष 2025_26 का युवक युवती परिचय सम्मेलन 9 नवंबर 2025 को आयोजित करने की निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने परिचय सम्मेलन की परिचयिका संकलन हेतु कृष्ण प्रसाद साहू को संपादक एवं सुनील साहू को सह संपादक का दायित्व दिया गया।उक्त बैठक में बैठक में जिला साहू संघ के सलाहकार भीखम साहू,उपाध्यक्ष, कृष्णा प्रसाद साहू, दिव्या साहू, मंजू साहू दिलीप साहू, शोभाराम साहू, सीताराम साहू, यतीश साहू, सुनील साहू, अजय चौधरी, रामखिलावन साहू, प्रशांत कलिहारी, धनंजय साहू सहित सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
