10 साल तक ब्राह्मण समाज के पुरुषों ने किया श्रlद्ध, विगत 6 वर्षों से मौका महिलाओं को,



1947 से अब तक जितने शहीद उन सभी को महिलाओं ने किया तर्पण। शहर में यह सातवीं बार
रायपुर, सर्व ब्राह्मण समाज ने सोमवार को महादेव घाट में पितृ तर्पण किया l यह खास इसलिए है क्योंकि यहां उन पूर्वजों का श्राद्ध किया गया जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी.1947 से लेकर देश भर में आतंकी और नक्सली हमले में जितने अफसर जवान शहीद हुए हैं उनके नाम से अनुष्ठान किए गए. सोमवार सुबह समाज की सभी महिलाएं महादेव घाट में इकट्ठी हुई. खारून नदी में शहीदों को जल अर्पण तर्पण किया. इस दौरान देश की आजादी से पहले शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा ज्ञात अज्ञात महिलाओं के नाम से भी विविध अनुष्ठान किए गए. सभी शहीद पितरों का आव्हान कर महिलाओं ने उन्हें चावल, तिल,गुड़, उड़द दाल आदि का अर्पण किया. इस दौरान पंडितों का दल भी मौजूद रहा जिन्होंने मंत्र उच्चारण के साथ विधि पूर्वक सारे अनुष्ठान संपन्न कराए. समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा का कहना है कि दुनिया भर में महिलाएं तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, अब भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां महिलाओं को समानता नहीं मिली है. इसी दिशा में प्रयास करते हुए सातवी बार महिलाओं से शहीदों तथा ज्ञात अज्ञात महिलाओं का श्राद्ध संपन्न कराया गया, ताकि दूसरे समाजों में महिलाओं को धार्मिक अनुष्ठानों में प्रोत्साहन मिल सके. कार्यक्रम में महादेव घाट परिक्षेत्र अध्यक्ष रत्ना शर्मा, शिखा शर्मा, सुधा शर्मा, शारदा मिश्रा, सुनंदा दुबे, सविता दुबे, पुष्पा पांडे, धनेश्वरी दुबे, मनीषा मिश्रा, शशि पांडे, परी शर्मा, नीतीश शुक्ला, शुभम शर्मा सहित पदाधिकारी शामिल थे.
ललित मिश्रा
राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *