कुटेना में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन15 से 21 सितंबर तक

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,

पांडुका/ समीप ग्राम पंचायत कुटेना में पैरीकेश्वर नाथ महादेव के पांच दिवसीय जलाभिषेक के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आयोजन उपाध्यक्ष साहू संघ परिक्षेत्र पांडुका के गुलाब राम साहू द्वारा अपने धर्मपत्नी सीता साहू सहित सपरिवार, मित्र मंडली एवं ग्रामीणों के सहयोग साथ किया जा रहा है 15 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक होने वाले इस आयोजन में प्रवचन दोपहर 2 बजे से लेकर हरि इच्छा के अनुसार होगा

प्रवचन करता गोवर्धन शरण व्यास सिरकटी आश्रम के द्वारा किया जाएगा प्रथम दिन 15 तारीख को कलश यात्रा 11 से लेकर निकल गया और शाम को गौकर्ण कथा के साथ प्रारंभ हुआ। इस तरह पितृ पक्ष में श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से ग्रामीणों में हर्ष है।एवं कथा श्रवण कर अपना जीवन धन्य करने आयोजक समिति द्वारा अपील किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *