भाजपा जामगाँव आर मंडल में 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिवस पर कौही मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ शुरू होगी सेवा पखवाड़ा

  • 12 लाख की लागत से कला मंच व साहू भवन का होगा सांसद के हाथों भूमिपूजन

रानीतराई।भाजपा मण्डल जामगाँव आर के द्वारा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर सेवा पखवाड़ा 17 से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा जिसकी शुरुवात कौही मंदिर मां काली शिव मंदिर प्रांगण से किया जाएगा जिसमें 7 बजे सुबह से मंडल के पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण का साफ सफाई कर करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु स्वस्थ जीवन की कामना पूजा अर्चना कर करेंगे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जिनेश जैन , लुभम बंछोर , गायत्री यादव के संयोजन में संपन्न होगी, साथ ही 10 बजे मंदिर प्रांगण में 12 लाख की लागत से बनने वाले कला मंच एवं साहू भवन का भूमिपूजन क्षेत्र के सांसद विजय बघेल दुर्ग लोकसभा के मुख्य अतिथि से होगा ,भूमिपूजन कार्यक्रम के अतिथियों में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल दुर्ग लोकसभा, अध्यक्षता कल्पना साहू जिला पंचायत सदस्य , विशिष्ट अतिथि कमलेश साहू भाजपा मण्डल अध्यक्ष जामगांव आर,कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन ,लालेश्वर साहू पूर्व मण्डल अध्यक्ष, निर्मल जैन महामंत्री जामगांव आर मंडल, धनराज साहू प्रथम मण्डल अध्यक्ष जामगांव आर, योगेश्वर साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति रानीतराई , कामता साहू सांसद प्रतिनिधि विद्यालय कौही,,गुमान साहू मंत्री भाजपा मण्डल,, यशवंत यादव मंत्री भाजपा मण्डल ,संतोष साहू बूथ अध्यक्ष, सोहन साहू बूथ अध्यक्ष होंगे भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम कौही सरपंच श्रीमती लीना सुरेश साहू व ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न होगी जानकारी महामंत्री पूर्णेंद्र सिन्हा ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *