शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना की अध्यक्षता एवं डॉ. ममता , सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र एवं डॉ.पूजा पाण्डेय, सहायक प्राध्यापक हिंदी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 20.08.2025 को मिलेट कैफे कोर्ट पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । डॉ. ममता ने पी.पी.टी. के माध्यम से मिलेट से तात्पर्य , प्रकार, विशेषता और मिलेट के सेवन से होने वाले शारीरिक लाभ पर विस्तार से चर्चा की । डॉ. पूजा पाण्डेय ने विविध प्रकार के मिलेट सैंपल छात्र – छात्राओं को दिखाया साथ ही उनसे बनने वाले खाद्य पदार्थों के विषय में जानकारी दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नागरत्ना गनवीर, प्रो. निवेदिता मुखर्जी, प्रो. नूतन देवांगन, प्रो. लिनेंद्र कुमार वर्मा प्रो. शंभू प्रसाद, प्रो विनीता,प्रो. रीतू श्रीवास्तव, डॉ.ममता ,प्रो.सतीश गोटा, प्रो.वेद प्रकाश प्रो. रौशन , समस्त कर्मचारी गण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
