कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का दुर्ग में होगा भव्य स्वागत

दुर्ग। साय सरकार द्वारा बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। जिसमें दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव को स्कूल शिक्षा,ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री बनाया गया है। मंत्री बनने के बाद आज उनका प्रथम दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आगमन होगा। इस दौरान मंत्री गजेंद्र यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।

मंत्री श्री यादव का दुर्ग पहुँचने पर कुम्हारी, चरौदा, भिलाई-3, खुर्सीपार, पावर हाउस, सुपेला चौक, नेहरू नगर चौक तथा सर्किट हाउस दुर्ग में स्वागत होगा।

इसके पश्चात मंत्री श्री यादव दोपहर 12:30 बजे से देर रात तक मंत्री जी ने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनसम्पर्क एवं स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होंगे । इस दौरान शहीद भगत सिंह स्कूल, सूर्या होटल, सिकोलाभाठा मंडी, आईएमए चौक, ग्रीन चौक, अय्यासन चौक, अपोलो मेडिकल्स से लेकर दुर्ग शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में जनता से भेंट मुलाकात करेंगे।

मंत्री गजेंद्र यादव दुर्ग चौक, मुक्तिधाम चौक, शिक्षण नगर रोड, मान होटल चौक, तामेर पारा, कालीबाड़ी, पंचमुखी हनुमान मंदिर, चंडी मंदिर, शिवपारा, लेक व्यू गंजपारा, शनिचरी बाजार, भाजपा कार्यालय एवं तहसील कार्यालय पहुँचकर कार्यकर्ताओं और जनता से भेंट के बाद रात में पटेल चौक, मुकुंद भवन, नगर निगम ईरानी डेरा, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय भवन, रानी लक्ष्मीबाई चौक, केला बाड़ी चौक, कंसैयापुरी चौक, पंचशील स्कूल चौक तथा महाराजा चौक पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *