भारतरत्न चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर कार्यक्रम का आयोजन

शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना के निर्देशन में एवं डॉ. पूजा पाण्डेय, सहायक प्राध्यापक हिंदी के संयोजन में दिनांक 20.08.2025 को भारतरत्न चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. पूजा पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं से भारतरत्न श्री चरण सिंह के प्रारंभिक जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सक्रिय भागीदारी,उनके राजनीतिक योगदान ,किसानों एवं आम जनता के लिए किए गए उनके अविस्मरणीय और महत्वपूर्ण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभागिता हेतु निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नागरत्ना गनवीर, प्रो. निवेदिता मुखर्जी, प्रो. नूतन देवांगन, प्रो. लिनेंद्र कुमार वर्मा प्रो. शंभू प्रसाद, प्रो विनीता,प्रो. रीतू श्रीवास्तव, डॉ.ममता ,प्रो.सतीश गोटा, प्रो.वेद प्रकाश प्रो. रौशन , समस्त कर्मचारी गण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *