निर्विरोध निर्वाचन हमारे समाज की एकता, विश्वास और आपसी सहयोग का प्रतीक- किशन हिरवानी


पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ का त्रिवार्षिक आम चुनाव रविवार को भामाशाह छात्रावास रायपुर में निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।

प्रदेश साहू संघ के निर्वाचन में इस बार लोकतांत्रिक परंपराओं को और सुदृढ़ करते हुए सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। प्रदेश साहू संघ के पद के लिए 12 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। साथ ही उपाध्यक्ष महिला एवं पुरुष , संगठन सचिव संयुक्त सचिव पद के लिए भी एक से अधिक नामांकन दाखिल किया गया था। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी दावेदारों ने वरिष्ठजनों की उपस्थिति में एक नाम पर सहमति बना कर अपना नाम वापस लिया। जिसके बाद सभी उम्मीदवार सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किए गए।

जिसमें अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष तिलक राम साहू, सत्यप्रकाश साहू , साधना साहू, संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू चंद्रवती साहू,संयुक्त सचिव बीना साहू, प्रदीप साहू को चुना गया।

प्रदेश साहू संघ के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पर तहसील साहू संघ पाटन मीडिया प्रभारी एवं पूर्व मीडिया प्रभारी छग प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ किशन हिरवानी ने कहा प्रदेश स्तर की सामाजिक चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन हमारे समाज की एकता, विश्वास और आपसी सहयोग का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि हम सब व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर उठकर सामूहिक नेतृत्व को प्राथमिकता देते हैं। निर्विरोध निर्वाचन न केवल समय और संसाधनों की बचत करता है बल्कि संगठन की शक्ति और अनुशासन को भी उजागर करता है। मुझे विश्वास है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *