पाटन,,महिला बाल विकास विभाग, परियोजना पाटन द्वारा आत्मानंद हाई स्कूल , मर्रा, सेक्टर सातरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महिला बाल विकास अधिकारी अजय कुमार साहू और मुकेश देवांगन सरपंच मर्रा तथा सौरभ कामडे उपसरपंच मर्रा और विशिष्ट अतिथि के रूप में संकल्प रॉय नोडल अधिकारी साईबर सेल, साथ ही बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा, आरिफ खान हैकिंग एक्सपर्ट, श्रीमती सीता कन्नौजे ओ आर डब्लू आई सी पी एस, यञवंत वर्मा ,विनीता गुप्ता जिला मिशन समन्वयक, शिल्पी उपाध्याय हब से लक्ष्मीकांत यादव जेंडर विशेषज्ञ ,पर्यवेक्षक नम्रता तिवारी , श्री डी पी साहू प्रिंसिपल हाई स्कूल, श्री संदेश पांडे सर, श्री चतुर्वेदी सर हाई स्कूल मर्रा और स्कूल की बालिकाएं और मीना शर्मा, शीला रानी, भानेश्वरी, सावित्री ठाकुर, पुना, और रत्ना मानिकपुरी आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताएं उपस्थित थे,
अजय साहू द्वारा एनीमिया ,पोषण एवं स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी दी गई , संकल्प रॉय सर द्वारा साईबर सुरक्षा तथा साइबर ठगी एवं रोकथाम की विस्तृत जानकारी दी गई और परियोजना अधिकारी छाया वर्मा मैडम द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और कन्नौजे मैडम द्वारा बाल विवाह के रोकथाम तथा इस हेतु क्या कार्यवाही की जा सकती है की जानकारी दी गई साथ ही विनीता गुप्ता द्वारा महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी गई ।स्कूल की बालिकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी आदि में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया और प्रथम, द्वितीय तृतीय आने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
