रैगिंग मुक्त भारत अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता



रिसाली,,शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना की अध्यक्षता एवं एंटी रैगिंग समन्वयक प्रो. शंभू प्रसाद के संयोजन में दिनांक 12.08.2025 से 18.08.2025 तक रैगिंग नियंत्रण सप्ताह मनाया गया।

जिसके अंतर्गत 12.08.2025 को एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया । इस दिन संस्था प्रमुख ने छात्र-छात्राओं को रैगिंग न करने की शपथ दिलाई। छात्र-छात्राओं को जागरूक रहने एवं महाविद्यालय परिसर को रैगिंग मुक्त रखने आह्वान किया गया। दिनांक 13.08.2025 को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका थीम रैगिंग मुक्त भारत था। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पूर्वी यादव, बी. कॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ने प्राप्त किया।

दिनांक 14.08.2025 को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान हिमानी चक्रधारी, बी. कॉम तृतीय वर्ष की छात्रा ने प्राप्त किया। 14.08.2025 को एंटी रैगिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप डॉ. लिनेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों से रैगिंग क्या है ? रैगिंग के प्रकार, एंटी रैगिंग हेल्प लाइन एवं रैगिंग संलिप्तता हेतु दंड के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की । कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *