दुर्ग। मंत्री पद की शपथ ग्रहण से पहले दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने आस्था का आशीर्वाद लिया। यादव आज सुबह विद्युत नगर दुर्ग स्थित शिव मंदिर और गणेश मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने विधिविधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद वे समर्थकों से मुलाकात करते हुए सीधे राजभवन के लिए रवाना हुए, जहाँ उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
गजेन्द्र यादव के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि दुर्ग और आसपास के क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
