पाटन,,, पाटन नगर पंचायत में नेता प्रतिपक्ष आभास दुबे ने बिजली विभाग द्वारा बिजली बिल हाफ योजना को जनता के हित में नहीं बताया है जिसे वापस लेने की मांग किया हैश्री दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्तमान सत्तासीन पार्टी भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में सत्तासीन होते ही आम जन को झटका के झटका देती आ रही है अभी हाल में में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में बिजली के आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से बिजली बिल में हाफ योजना लागू किया था जिससे लोगों को काफी राहत मिल रहा था पर अब भाजपा के सरकार ने हाफ बिजली योजना को ध्वस्त कर दिया है अब मात्र 100 यूनिट में ही योजना का लाभ बताया है जो कि सरासर गलत है क्योंकि आज के समय में जब बिजली बड़ी आवश्यकता बनी हुई है ऐसे में 100 यूनिट बहुत कम है कुल मिलाकर शासन सरकार आम जनों के जेब काट रही है यह निर्णय जनता के हित में नहीं है इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए
भाजपा सरकार ने बढ़ाया बिजली बिल इसे वापस ले सरकार,,,आभास दुबे
