पाटन। तहसील मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सोनपुर में जल जीवन मिशन का कार्य अधूरा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत ठेकेदारी पद्धति से ग्राम पंचायत सोनपुर में घर घर नल योजना अंतर्गत कार्य स्वीकृत हुआ था। जिसमें लगभग 38 लाख की लागत से पाइपलाइन,पानी टंकी ,स्विच रुम एवं क्लोरीनेटर का निर्माण किया गया है पर निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी ग्राम वासियों को घर घर नल का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम में लगभग 300 घरों के हिसाब नल पोस्ट भी बनाया गया है। जिसमें अभी भी कुछ घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। क्योंकि कमजोर पाइप लाइन व्यवस्था इसके आड़े आ रही है। जल उपलब्ध कराने विभाग ने दो स्थान में बोर कराया जो असफल रहा तो ग्राम पंचायत द्वारा पुराने खोदे गए बोर का कनेक्शन टंकी से किया गया। पर टंकी में पानी चढ़ाने वाला वाल्व ही खराब है। दो माह से अधिक खराब हुए वाल्व बनाने का प्रयास भी असफल है क्योंकि ठेकेदार एवं विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है ऐसे स्थिति में सीधे बोर से नल जल योजना का पानी देने का कार्य हो रहा है। लेकिन पाइप लाइन दुरुस्त नहीं होने के कारण कुछ घरों में ही पानी मिल पा रहा है।
फैल सकती है बीमारी,,,,,,ग्राम पंचायत सोनपुर के सरपंच संतराम कुंभकार ने जब पेय जल स्थिति से अवगत होने के लिया पानी टंकी के पास पहुंचे तो पता चला कि बोर से पाइन लाइन में जाने के लिए जो वाल्व बनाया गया है। उसमें बरसाती पानी भरा हुआ है। जिसे गंदे प्लास्टिक के बोरे से ढकने के प्रयास किया गया है। इस तरह से गंदे पानी पीने से लोग बीमार पड़ सकते है। लाखों की लागत से बनी टंकी जर्जर,,सोनपुर पंचायत में जो नल जल योजना अंतर्गत पानी टंकी का निर्माण किया गया है पानी भरने के बाद कई जगह से पानी रिस रहा है इससे लगता है कि कार्य में लापरवाही बरती गई है।

सरपंच ने किया शिकायत,,,ग्राम पंचायत सोनपुर के सरपंच डॉ संत राम कुंभकार ने नल जल योजना का पूरा लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। मामले में जिला पंचायत सदस्य एवं पाटन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अवगत ठेकेदार को अवगत कराया है। शिकायत मिलने पर विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदार ने कार्य की मरम्मत की बात कही है।
